फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जलाए गए उपले की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, पूर्व सैन्यकर्मी झुलसे, मौत

विज्ञापन
पकड़ी थाना क्षेत्र के सरया गांव में गाय को बचाने में झुलसने से मृतक पूर्व सैनिक ध्रुव नारायण सि
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के सरया गांव में रविवार रात मच्छर भगाने के लिए जलाए गए उपले की चिंगारी से टिन शेड वाली झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पूर्व सैन्यकर्मी ध्रुव नारायण सिंह (65) की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में झोपड़ी में बंधी गाय भी जिंदा जल गई, जबकि बछड़े को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ध्रुव नारायण सिंह करीब 10 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह खेती-बारी और पशुपालन करते थे।
परिवार में पत्नी सावित्री के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटा उज्जैन में निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि एक बेटा और एक बेटी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार की आय का मुख्य सहारा पेंशन और खेती थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार रात ध्रुव नारायण घर से करीब 100 मीटर दूर टिनशेड से बनी झोपड़ी में गाय और बछड़े को बांधकर सोए थे। झोपड़ी के चारों ओर घास-फूस की टाट लगी थी। रात में मच्छरों को भगाने के लिए उन्होंने उपले जलाकर धुआं किया था। देर रात इसी दौरान निकली चिंगारी से टाट में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों और गाय के चिल्लाने की आवाज सुनकर ध्रुव नारायण की नींद खुली। पशुओं को बचाने के लिए वह बिना अपनी जान की परवाह किए आग के बीच झोपड़ी में पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले बछड़े की रस्सी खोली और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद गाय को बाहर निकालने लगे। इसी दौरान आग से घबराई गाय उनके ऊपर गिर गई। इसी बीच पास में बने भूसे के खोप में भी आग फैल गई। धुएं से झोपड़ी पूरी तरह भर गई और ध्रुव नारायण को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। देर रात होने के कारण आसपास के लोगों को घटना की जानकारी कुछ देर बाद हुई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो टिनशेड जलकर गिर चुका था और उसमें आग की लपटें उठ रही थीं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मलबा हटाया, लेकिन तब तक ध्रुव नारायण और गाय की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें