हल्दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने इलाकाई पुलिस पर लापरवाही और जबरन समझौता का आरोप लगाय। पीडिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो किशोर पर प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 23 मई की शाम 9 वर्षीय पुत्री गांव के पास बगीचे में बकरियां चरा रही थी। आरोप है कि उसी गांव के दो किशोर बच्ची को सिरफल का लालच देकर पास की झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपियों ने बच्ची को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। डरी-सहमी बच्ची ने जब घर पहुंच परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पिता ने दूसरे दिन पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच के नाम पर दिन भर बैठाने का आरोप लगाया। सोमवार को पिता पीड़िता को लेकर जिला मुख्यालय पहुंच गया। पिता ने जबरन सादे कागज दस्तखत करवाने का आरोप लगाया।
सीओ फहीम कुरैशी ने कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पिता व बेटी को खोज रही थी, वह कही चला गया। गांव के ही दो किशोर पर प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।