फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक महीना से किल्लत, 100-200 रुपये का ही मिल रहा तेल, कई पर स्टॉक खत्म

विज्ञापन
नगरा क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर तेल के लिए लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
बलिया। ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने से जिले के कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। एक महीना से किल्लत से किल्लत बनी है। 100-200 रुपये का ही तेल मिल रहा है। कई पर स्टॉक खत्म का बोर्ड लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को तेल की किल्लत के कारण लोगों को दर-दर भटकना पड़ा। शहर के तीन पंपों पर तेल का वितरण हो रहा था लेकिन आसपास के पंपों पर तेल का अभाव रहा। तेल की कीमत बढ़ने के कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ने लगी है। 103.19 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा था। जहां तेल उपलब्ध भी है, वहां पंप 100-200 और चार पहिया वाहनों को 500 का ही तेल दिया जा रहा है। जीराबस्ती पंप पर दो दिनों से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। डीजल की उपलब्धता बनी हुई थी।
बैरिया इलाके में पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि तेल कंपनियों का निर्देश है कि एक दिन में 4000 लीटर से अधिक पेट्रोल डीजल नहीं बेचना है। लेकिन पेट्रोल पंप खुलते ही एक घंटे के भीतर 4000 लीटर से ज्यादा तेल बिक जा रहा है। दूसरी तरफ स्थानीय तहसील प्रशासन को पेट्रोल पंपों की व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि तेल की आपूर्ति कंपनी से ही प्रभावित हो रही है। इसके कारण दिक्कतें आ रही है। फिर भी अनवरत तेल की उपलब्धता बनी है।
विज्ञापन

-
आरोप : स्टाॅक के बाद भी नहीं लगा है डीजल-पेट्रोल खत्म का बोर्ड

इंदरपुर। पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता निश्चित नहीं है। इसी बीच पेट्रोल पंपों पर ऑनलाइन पेमेंट बंद हो गया है। लोगों का आरोप है कि स्टाॅक रहते हुए भी पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म का बोर्ड लगा दिया जा रहा। सोमवार को नगरा में केवल इंडियन ऑयल के जहांगीरपुर स्थित पंप पर तेल मिला। नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर ब्रह्म स्थान के समीप स्थित एचपी का पेट्रोल पंप था। इसी मार्ग पर राइस मिल के समीप स्थित नाथ बाबा ग्राहक सेवा केंद्र पेट्रोल पंप विगत एक सप्ताह से बंद है। इंडियन ऑयल का चचयां स्थित पेट्रोल पंप भी एक सप्ताह से बंद है। इंडियन ऑयल का गड़वार मोड़ स्थित कृष्णा एनर्जी पंप भी बंद रहा। नगरा बेल्थरारोड मार्ग स्थित नायरा का पेट्रोल पंप बंद रहा।




डीएसए नंबर दूसरे एजेंसी पर भेजने से परेशानी

बैरिया। क्षेत्र के कोटवा स्थित इंडियन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को हफ्ते-हफ्ते भर डीएसए नंबर नहीं मिल रहा। सोमवार को एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है। लोगों ने आरोप लगाया कि रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग करने के बाद भी एजेंसी पर जानकारी लेने के लिए पहुंचने पर कर्मचारियों द्वारा जानकारी नहीं दी जाती है। कुछ लोगों का डीएसए नंबर कोटवा से बेलहरी व अन्य जगहों पर ट्रांसफर कर देने से लोग काफी परेशान हैं। रानीगंज कोटवा निवासी रजनीश गुप्त ने बताया कि उन्होंने सिलिंडर बुक कराया था। किंतु उनका डीएसए नंबर बेलहरी के इंडेन गैस एजेंसी पर ट्रांसफर कर दिया गया। जहां जाने पर सिलिंडर नहीं मिला। मधुबनी के उपभोक्ता सुनीता देवी का कहना है कि गैस एजेंसी पर जाने पर कर्मचारी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। उपभोक्ताओं ने जिला आपूर्ति अधिकारी बलिया से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें