फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एसपी की फटकार के बाद छेड़खानी के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से छेड़खानी, अभद्रता के मामले में एसपी के निर्देश के बाद बांसडीहरोड पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार 22 जून की शाम वह बाजार से अपने घर लौट रही थी। घर से करीब 300 मीटर पहले गांव के ही तनुज सिंह और अनिकेत सिंह ने रोक लिया। दोनों ने अभद्र व्यवहार किया और तनुज सिंह ने उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर धमकी भी दी। युवती ने आरोप लगाया है कि तनुज सिंह लंबे समय से उस पर शादी का दबाव बना रहा है। शिकायत पत्र में उसने यह भी उल्लेख किया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मघाती कदम उठा लेगी।
पीड़िता ने बताया कि घटना के अगले दिन 23 जून को उसने बांसडीहरोड थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर 30 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। एसपी ओमवीर सिंह ने क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें