फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला के अपहरण के मामले में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के बिच्छी बोझ नहर के समीप सोमवार की रात पुलिस ने कार की डिकी से 55 वर्षीय महिला को बचाया था। महिला के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में दो बाइक सवार सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शिकायत पर महिला का मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिच्छी बोझ नहर के पास खड़ी कार की डिक्की से महिला को बरामद किया। महिला की हालत खराब थी, उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया। पुलिस ने कार मालिक को हिरासत में ले पूछताछ कर चालक व बाइक सवार युवकों की खोजबीन में जुट गई है। महिला ने बाइक सवार युवकों ने बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहरण कर बंधक बना लिया।
होश में आने पर खुद को कार की डिक्की में बंद पाने पर फोन कर भतीजा को सूचना दिया। कार की लॉक में चाभी टूटने के कारण बदमाश महिला को छोड़कर कही चले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि तहरीर चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें