हल्दी। सुनील यादव हत्याकांड के हत्यारोपी पंकज राय को कोर्ट ने 20 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर दिया है। बुधवार को पुलिस सुरक्षा में पंकज राय को गंगा किनारे क्षेत्रों में हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचे की तलाश की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली।
नीरुपुर ढाले पर 20 सितंबर की शाम को पंकज राय व लक्ष्मी नारायण के बीच फायरिंग हो रही थी। उसी दौरान सड़क के किनारे खड़े टेंट कारोबारी सुनील यादव निवासी नई बस्ती नीरुपुर की गोली लगने से मौत हो गई। पिता शिवशंकर की तहरीर पर पुलिस ने पंकज राय सहित पांच पर नामजद सहित नौ पर केस दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पंकज सहित पांच आरोपी फरार चल रह थे। पंकज 10 दिन पूर्व कोर्ट में सरेंड कर दिया था।
विवेचक थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा न्यायालय में आवेदन दिया कि अभियुक्त पंकज राय घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा को घटना के बाद घबराकर गांव के दक्षिण दिशा में नदी किनारे फेंक देने की बात स्वीकार की है तथा स्वयं चलकर उसकी बरामदगी कराने की बात कही है। अभियुक्त के अधिवक्ता द्वारा पुलिस कस्टडी रिमांड का विरोध करते हुए आपत्ति दाखिल की गई थी। दोनों पक्षों की दलीलों तथा उपलब्ध पुलिस प्रपत्रों के अवलोकन के बाद न्यायालय ने विवेचक के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर 20 घंटे की कस्टडी रिमांड पर दिया।
पुलिस सुरक्षा में अभियुक्त पंकज राय गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में घटना में उपयुक्त हथियार की खोजबीन करती रही। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया मु फहीम ने बताया कि पंकज राय को उनके द्वारा बताए स्थान पर ले जाकर खोजबीन किया गया लेकिन असलहा बरामद नहीं हुआ, प्रयास किया जा रहा है।