फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर पर एफआईआर, ट्रैक्टर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर/लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर चिमनी पर शनिवार की शाम ट्यूशन पढ़कर आ रहे सगे चार भाई बहनों में एक किशोर की बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर हुई मौत के मामले में दोकटी पुलिस ने मृतक किशोर के पिता राजेश यादव की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। दोनों ट्रैक्टरों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक साथ आ रहे दो बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को गांव के बाहर बागीचे में ले जाकर दोकटी पुलिस के सामने ही फूंक दिया था। साथ ही दोकटी पुलिस पर पैसा लेकर अवैध तरीके से गांवों के रास्ते शराब और लाल बालू बेचवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उग्र भीड़ ने पीछे दूसरे ट्रैक्टर को भी जलाने का प्रयास किया, लेकिन हल्दी, रेवती, बैरिया थानों से प्रर्याप्त पुलिस बल के पहुंचने से वह ट्रैक्टर बच पाया। दोनों ट्रैक्टरों के ड्राइवरों को लोग अपने कब्जे में रखे थे। इसे छुड़ाने के लिए पुलिस को नाकों चना चबाना पड़ा। लंबी खींचतान के बाद रात लगभग 11 बजे पुलिस ड्राइवरों को अपने कब्जे में ले पाई। इसके बाद मृतक किशोर के पिता राजेश यादव की तहरीर पर ट्रैक्टर ड्राइवर बिहार के कृष्णा गढ़ थाना क्षेत्र के हजारी के डेरा गांव निवासी बागीश कुमार यादव उर्फ मनु यादव पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें