फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर गंगे, नमामि गंगे नारे के साथ निकली गई रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र की ओर से रविवार को स्पीयर हेड सदस्यों के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक, गंगा आरती, घाट की सफाई, गंगा निर्मल बनाने के लिए और गंगा को गंदा न करने के लिए शपथ का आयोजन गंगा ग्राम जयप्रकाश नगर स्थित गंगा घाट पर किया गया। इस मौके पर योगा, स्वच्छता श्रमदान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के अध्यापक डॉ. इफ़्तेख़ार खान ने स्पीयर हेड सदस्यों को जैव विविधता के अंतर्गत जलीय सफाईकर्मी कछुआ को बचाने के साथ ही गंगा इको सिस्टम के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि गंगा में फेंके गए मृतक पशुओं एवं शवों को खाकर गंगा जल को स्वच्छ बनाने में सहयोग करते हैं। जल संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के साथ गंगा एवं सहायक नदियों के उद्गम एवं समान्य जन जीवन पर नदियों का योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। क्रियाकलापों के माध्यम से स्पीयर हेड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे) सलभ उपाध्याय, पारस नाथ और हिमांशु गुप्ता ने अपनी बातों से युवाओं को मार्गदर्शित एवं प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें