रसड़ा । कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाओं सहित सात लोग रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रधान समेत छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारंभ कर दिया।
पुरानी रंजिश में शाम को दो पक्ष भीड़ गए जिसमें ईट-पत्थर एवं धारदार हथियार का जम कर प्रयोग हुआ। देर तक चली इस मारपीट के बीच तीन महिलाएं सावित्री देवी, सविता तथा मोती रानी सहित ओमप्रकाश, रविशंकर, सदानंद, तथा सुनील घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस बाबत प्रधान राजेश राजभर ने बताया कि मुझे राजनैतिक द्वेष के चलते फंसाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधान समेत छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।