फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बारिश में जगह-जगह बह गई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की मिट्टी

विज्ञापन
निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बैरिया- मांझी के बीच जिन्न बाबा स्थान के समीप बारिश के चलते
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। आंधी व बारिश से निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए पाटी गई मिट्टी कटकर बहने लगी है।
विज्ञापन

बैरिया से मांझीघाट के बीच कई स्थानों पर एक्सप्रेसवे के किनारे डाली गई मिट्टी बारिश के पानी में बह गई। जिससे सड़क के आसपास खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है। जगह-जगह कटान होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद कई स्थानों पर मिट्टी धंस गई और किनारों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते पहली ही तेज बारिश में मिट्टी बहने लगी।
क्षेत्र के मनोज कुमार ओझा ,प्रवीण सिंह ,सोनू कुंवर ,सपा नेता शामू ठाकुर ,जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार यादव ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि एक्सप्रेसवे अभी से बारिश नहीं झेल पा रहा है तो आने वाले दिनों में बाढ़ के पानी का दबाव कैसे सहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा कटान वाले स्थानों पर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें