फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मार्ग जाम करने में 72 नामजद, 100 अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। क्षेत्र के संवरा चट्टी स्थित देशी शराब के ठेके के समीप शनिवार की शाम साढ़े तीन बजे शराब पीने के दौरान चाकू मारकर सत्य प्रकाश (40) निवासी गुरुगुजपुर की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बलिया-रसड़ा मार्ग को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा था। हालात ऐसे बन गए थे कि मौके पर 10 थानों की फोर्स बुलानी पड़ी थी। मामले में चौकी प्रभारी संवरा अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर 72 लोगों को नामजद करने के साथ ही 80-100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की ओर से धर-पकड़ की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली के संवरा चट्टी स्थित देशी शराब के ठेके के समीप शनिवार की शाम शराब पीने के विवाद में चाकू मारकर सत्य प्रकाश (40) निवासी गुरुगुजपुर की हत्या कर दी गई थी। मामले में सुंदरम सिंह, राज सिंह और उमाकंत पांडेय पर हत्या का आरोप लगाया गया था। चौकी प्रभारी अरुण सिंह का आरोप है कि पुलिस अभी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी कि संवरा, बीरनपुर, पंडितपुरा और रामनगर के कुछ लोगों ने उपरोक्त गांवों के समुदाय विशेष के लोगों को भड़का कर संवरा चट्टी पर एनएच-31 को जाम करा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो अपनी मांगों को लेकर लोग आक्रामक हो गए। मौके की नजाकत को देखते हुए आलाधिकारी पहुंच गए और भीड़ को संभालने के लिए करीब 10 थानों की फोर्स मंगा ली गई। काफी समझाने के बाद भी जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। दोनों तरफ वाहनों की काफी लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी आरोपियों की आरोपियों का इंकाउंटर, बुल्डोजर से घर गिराने, फांसी दिलाने, सरकारी नौकरी और 50 लाख के मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम में बसें और एंबुलेंस भी फंसी थीं। पैदल भी लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा था। मामले में दिनेश राम, दिलीप राम, रोहन कुमार, राम दुलार, राहुल, अभय, लल्ला, कैलाश, सुरेंद्र, मुन्ना, प्रदुम्न, शिवमुनी, फूलचंद, संजीत, नीलम, सबिता, मंजू समेत 72 लोगों को नामजद और 80-100 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की धर-पकड़ की कोशिश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें