रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती सलेम में मामूली बात को लेकर बुधवार की शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों तरफ से चले ईट पत्थर और लाठी में एक पक्ष के पांच व दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गये। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण सीओ सदर अरूण कुमार सिंह, गड़वार एसओ अनिल चंद्र तिवारी, एसओ सुखपुरा संतोष कुमार यादव सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल भेजने के साथ गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
मारपीट में एक पक्ष के शमशाद (45), मु.कैफ ( 17), अरबाज (18), नफीस (45) तथा दूसरे पक्ष के सुदामा (55) और पियूष (25) घायल हैं। शमशाद व बब्लू यादव की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। इन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।