फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से चचेरे भाईयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़रहा गांव के दक्षिण स्थित भांगड़ (तालाब) में बुधवार दोपहर दो चचेरे भाईयों की डूबने से मौत हो गई। दोकटी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर कोड़रहा गांव निवासी संजय यादव का छह वर्षीय पुत्र विक्की व अजय यादव का पांच वर्षीय पुत्र दुर्गेश दोपहर से ही गायब थे। परिवार के लोग उनकी खोजबीन में जुटे हुए थे। उनका कहीं पता नहीं चला रहा था। इसी गांव के कुछ बच्चों ने बताया कि वे तो भागड़ में नहा रहे थे। यह सुनते परिवार और गांव के लोग भागड़ के पास पहुंचे। वहां दोनों के कपड़े नजर आने के बाद अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग रोने-पीटने लगे। तब गांव के लोगों ने उन्हें संभाला और बच्चों की खोज शुरू हुई तो थोड़ी ही देर में उनके शव बरामद हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद एसएचओ दोकटी पुलिसकर्मियों के साथ गांव में पहुंचे और शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें