फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत प्रेत को लेकर मारपीट, चार जख्मी, महिला की मौत

विज्ञापन
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के मझौली गांव में मारपीट की जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के मझौली गांव में शनिवार की देर रात भूत प्रेत के विवाद में लाठियां चलने से वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। एक घायल को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामदेव चौहान के घर शनिवार की देर रात पूजा अर्चना की जा रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने लाठी-ठंडे से हमला कर दिया। इसमें इसमें पंचरतनी देवी (65) पत्नी रामदेव चौहान, रामदेव चौहान (70), श्रवण कुमार चौहान (30), सुनीता देवी (37) पत्नी सरोज चौहान व सरोज चौहान (39) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पंचरतनी देवी की मौत हो गई। श्रवण कुमार चौहान की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सरोज चौहान की तहरीर पर 14 नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पंचरतनी देवी। फाइल फोटो- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें