फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर घाट पर मछली मारने को लेकर सोमवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची के पहुंचते ही सभी लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गंगा नदी में मछली मारने का धंधा सालों से चल रहा है और अक्सर इसको लेकर विवाद भी होता है। सोमवार को भी गंगा में मछली मारने के आखेट लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से सत्येंद्र यादव (32), दीपक यादव (25), छोटाकी यादव (40) व चंद्रशेखर साह (26) तथा दूसरे पक्ष के शिवसागर बिंद 55, आजाद बिंद (30) व नंदलाल बिंद (30) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का उपचार चल रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष हल्दी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें