फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने की कवायद, मोबाइल क्रय केंद्र के जरिए भी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सचल क्रय केंद्र के जरिये गेहूं खरीद की व्यवस्था बनाई है। इसके तहत गांवों में गाड़ी भेजकर गेहूं की खरीद की जाएगी या जहां गेहूं क्रय की अधिक उम्मीद है वहां उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा। हालांकि गेहूं खरीद का समय बढ़ाने का निर्णय सरकार ने लिया है लेकिन अभी इसका आदेश नहीं आया है। अब तक जो गेहूं की खरीद हुई है, उसमें गड़बड़ी की भी शिकायतें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण गेहूं खरीद का कार्य जिले में 15 अप्रैल से प्रारंभ हुआ। कुल 75 क्रय केंद्रों से खरीद की शुरुआत हुई और लक्ष्य की पूर्ति के लिए समय-समय पर क्रय केंद्रों की संख्या भी बढ़ती गई और कुल 113 क्रय हो गए लेकिन खरीद की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। पंजीकरण के सापेक्ष कुल सत्यापित 14257 किसानों के सापेक्ष कुल 10055 टोकन ही जारी हो सके जिसमें 2620 ऑफलाइन टोकन हैं। लेकिन अब तक केवल 7399 किसानों से कुल 400587 कुंतल गेहूं की ही खरीद हो सकी है जो निर्धारित लक्ष्य 9.80 लाख कुंतल से काफी दूर है। विभागीय अधिकारी की मानें तो शासन ने खरीद तिथि बढ़ाने का निर्णय ले लिया है हालांकि आदेश अभी नहीं मिला है। उधर, जिला प्रशासन ने क्रय केंद्रों को खरीद में तेजी लाने और सचल क्रय केंद्र के जरिये गेहूं खरीद का निर्देश दिया। जहां गेहूं की आवक जहां कम हैं वहां उपकेंद्र स्थापित कर किसानों का गेहूं क्रय करने का निर्देश दिया है। डीएम ने वैसे क्रय केंद्रों को जहां गेहूं का आवक कम है उसे जिस इलाके में गेहूं की आवक अधिक है वहां स्थानांतरित करने का उपकेंद्र खोलकर गेहूं खरीद करने को कहा है।
-
अनियमितता की भेंट चढ़ गी गेहूं खरीद
बलिया। इस साल भी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद अनियमितता की भेंट चढ़ गई। कई केंद्रों पर गैर तहसील के दूरदराज गांवों के किसानों के गेहूं की खरीद की गई है जबकि उन किसानों के गांव के आसपास भी केंद्र निर्धारित हैं। बतौर उदाहरण नगरा क्षेत्र के खारी में स्थित सहकारी संघ के क्रय के खरीद की रिपोर्ट को देेखें तो 21 अप्रैल को पांच किसानों से कुल 299 कुंतल धान की खरीद की गई है जिसमें दो किसानों के नाम पता ही दर्ज नहीं हैं। इसके अलावा विपणन शाखा के हनुमानगंज स्थित क्रय केंद्र पर बांसडीह तहसील के बड़सरी, रिगवन आदि किसानों से गेहूं खरीद की गई है। सोहांव ब्लॉक के बघौना में स्थित क्रय केंद्र पर कुंडा गांव के किसान से विशुनपुरा सोहांव में स्थित क्रय केंद्र पर रसड़ा तहसील के कई किसानों से गेहूं की खरीद की गई है। जबकि इन किसानों के गांवों के आसपास कई क्रय केंद्र स्थापित हैं।
विज्ञापन

--
किसी भी क्रय केंद्र पर किसान अपनी सुविधा के अनुसार गेहूं बेच सकता है। गैर तहसील के क्रय केंद्र पर किसानों के गेहूं बेचे जाने के मामले की जांच की जाएगी कि किसान वहां क्यों गए। शासन की ओर से खरीद तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है लेकिन अभी आदेश नहीं मिला है। प्रयास होगा कि बचे समय में खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। - अविनाश चंद सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें