फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पट्टीदारों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बसनवार गांव में बुधवार की देरशाम दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद चौकी इंचार्ज द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बजाए डांट कर भगा दिया गया।
विज्ञापन

बसनवार गांव निवासी सुरेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह सगे भाई हैं। किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच बुधवार की देर शाम मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से खूश्बू सिंह (35), राजेन्द्र सिंह तथा दूसरे पक्ष से सुरेंद्र सिंह (58) घायल हो गए। घायल खुशबू सिंह को बछईपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के रेफर कर दिया।
खुशबू सिंह ने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बावजूद भी ताखा चौकी इंचार्ज द्वारा मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है, मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें