फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने युवक को किया घायल, खेत की जोताई करने से किया था मना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दो दिनों पहले नरही थाना क्षेत्र के पलियाखास उर्फ बड़का खेत में जबर्दस्ती खेत जोतने से मना करने पर दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने चाकू भी मारा। युवक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर नरहीं पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिजन शुक्रवार एसपी से मिले और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसपी को दिए शिकायती पत्र में पलियाखास उर्फ बड़काखेत गांव निवासी अयोध्या प्रसाद यादव ने बताया कि बुधवार की शाम को मेरी जमीन को गांव के पांच-छह दबंग जबरदस्ती जोतने लगे। जब मेरा भतीजा मौके पर मना करने गया तो दबंग मारपीट पर उतारू हो गए। भतीजा भाग कर घर आया तो उसका पीछा करते दबंग घर पहुंच गए उसे मारने पीटने के साथ चाकू मारकर घायल कर दिया। भतीजा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें