फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर प्रेमिका पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रिलेशनशिप में पांच माह रहने के बाद शादी न करने पर प्रेमिका सोमवार को ओक्डेनगंज चौकी में प्रेमी के विरूद्घ शिकायत की। जिसमें प्रेमिका ने प्रेमी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चौकी पर आई, जहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत देर शाम तक चलती रही। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने अपने पड़ोस के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कहा कि सितंबर में वह दिल्ली में मौसी के घर घूमने गई थी, जहां युवक ने उसके साथ वहां एक मंदिर में शादी की और बाद में वापस बलिया लेकर आया। युवक व उसके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन युवती शादी के लिए अड़ी रही। देर शाम तक चली पंचायत के बाद कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो पुलिस ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया और मंगलवार को पुन: बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें