फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: देवकली गांव के सामने गिरा खंभा, एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
बलिया-सिकंदरपुर मार्ग ​स्थित देवकली गांव के समीप सड़क पर गिरा विद्युत खंभा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। बलिया-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर शहर से सटे देवकली गांव के सामने रविवार की शाम को अचानक हाईटेंशन तार का खंभा गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

बिजली का खंभा गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे देवकली व जीराबस्ती में 10 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। देवकली कटहल नाला पुल के पास लगा लोहे का खंभा पहले ही जर्जर था। बिजली निगम की तरफ से नीचे से एक फीट तक सीमेंट व गिट्टी से ढलाई की गई थी। शाम को तेज हवा के बीच खंभा गिर गया। पोल के गिरते ही तारों से निकली चिंगारी को देख लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। उसके बाद विद्युत सप्लाई अपने आप बंद हो गई। सूचना पर विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे। खंभे को हटाने व दूसरा खंभा लगाने की व्यवस्था में जुट गए।
जेई इं. विनोद कुमार भारद्वाज ने बताया कि नया खंभा लगाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए लाइनमैन लगे हुए है। रात 12 तक तक सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें