फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने शनिवार को मायके में पंखे के हुक में दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार शर्मा और एसएचओ विकास चंद पांडेय के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। मायकेवालों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पिता अमरनाथ ने बताया कि
विज्ञापन

बिच्छीबोझ गांव निवासी निशा (25) की शादी एक वर्ष पूर्व कस्बा के बढ्ढा निवासी सोनू पुत्र गुलाब के साथ मंदिर में हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों का प्रेम विवाह था। दोनों से चार माह की एक पुत्री भी है। आरोप लगाया कि पिछले साल से ही सोनू और उसके माता-पिता दहेज एवं नवरसा के लिए दबाव बना रहे थे। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मां की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें