फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की लाश ले जा रहे पिता-पुत्र हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/रामगढ़ । हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह एक 17 वर्षीय लड़की की लाश के साथ पिता-पुत्र को रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज सिंह ने हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब 5:30 बजे हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा अपनी 17 वर्षीय मृत लड़की प्रीति वर्मा का जल प्रवाह करने के लिये आये थे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस चौकी को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र वर्मा से लाश के बारे में पूछताछ की। सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि पुत्री प्रियंका का विगत 5 वर्षों से मिर्गी का इलाज वाराणसी में चल रहा था। 25 मार्च को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में प्रीति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने इलाज किया। आराम मिलने के बाद उसे घर भेज दिया गया। गुरुवार को भोर में प्रीति की तबीयत फिर बिगड़ गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
सुरेंद्र ने बताया वे पुत्री की लाश घर न ले जाकर गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर ही उतर गए और घर पर बेटे निलेश से प्रीति की मौत की सूचना देने को कहा। घाट पर पहुंचे ही थे कि पुलिस पहुंच गई और उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

------------------
पिता-पुत्र दिखाते रहे इलाज की पर्ची
किशोरी की लाश के साथ हिरासत में लिए गये पिता-पुत्र उसके इलाज की पर्ची दिखाते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। करीब 4 घंटे बाद पहुंची बैरिया पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
-------------------
लड़की की मौत के बारे में सही जानकारी न बताने पर मामला संदिग्ध लगा। इसकी सूचना हल्दी और बैरिया थानाध्यक्ष को दी। उनके निर्देश पर पिता व पुत्र को हिरासत में लेने के साथ लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

पंकज सिंह, इंचार्ज, पुलिस चौकी रामगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें