फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लेकर धरने पर बैथठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर स्थित क्रय केंद्र पर बेपटरी चल रही धान की खारीद को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। धान की तौल क्रम से न होने का आरोप लगाकर अतुल कुमार पाण्डेय बब्लू के नेतृत्व में किसान विपणन कार्यालय स्थित धान क्रय केंद्र के बोरियों के ढेरों के बीच सांकेतिक धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि धान की खरीद क्रमवार हो। बब्लू पाण्डेय ने कहा कि जिन किसानों का 5 जनवरी से पहले जो टोकन बना था और 24 दिसंबर से पूर्व जिन किसानों का नाम रजिस्टर पर अंकित किया गया था उनकी सत्यापन प्रतिलिपि क्रय केंद्र के कार्यालय पर जमा है। उन किसानों के धान की खरीद क्रम से की जाए। यह धरना तो सांकेतिक है। यदि 48 घंटों के अंदर क्रय केंद्र की स्थिति नहीं सुधरी और किसानों का धान नियम बना कर यदि नहीं लिया गया तो किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। धरनारत नगर रेवती के किसान संजय सिंह ने बताया कि मैं अपना 50 कुंतल धान ट्रैक्टर पर लाद कर लाया। यहां पुलिस की धमकी दी गई। झख मार कर अपना अनाज वापस ले जाना पड़ा। सुमेर सिंह, बृज विहारी लाल, गरज राय, निर्मल पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, मुन्ना सिंह कुसौरी, सुरेश गोंड़, खानपुर के रामेश्वर यादव, हरपुर के हरिश्याम वर्मा, त्रिकालपुर के दामोदर पाल आदि किसान पांच दिन से लेकर सवा माह से अपने प्रपत्र बनाकर क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। उनका धान लिया नहीं जा रहा है। किसानों ने चेताया कोरोना के फैलते स्वरूप में यथा शीघ्र हमारे अनाज की खरीद की जाए। लगभग चार घंटे के बाद किसानों ने धरना बन्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें