बहुद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति फेफना परिसर में लगा झाड़-झंखाड़ और बारिश का पानी।संवाद
फेफना। बाजार स्थित बहुद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति फेफना का कार्यालय बदहाल स्थिति में है। कार्यालय परिसर में वर्षों से घास, झाड़-झंखाड़ और गंदगी फैली है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
परिसर की स्थिति देखकर लगता है कि यहां नियमित सफाई नहीं हुई है। कृषि कार्यों के लिए आने वाले किसानों को बैठने में कठिनाई होती है। झाड़ियों के कारण दिन में भी मच्छरों का प्रकोप रहता है। स्थानीय किसानों ने तत्काल साफ-सफाई की मांग की है। उन्होंने संबंधित विभाग से नियमित रखरखाव सुनिश्चित कराने को कहा। समिति सचिव संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नियमानुसार सफाई होती है। समिति केंद्र से सिर्फ चेरुईया गांव के किसानों को यूरिया और डाई मिलती है।