फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लो वोल्टेज तारों के ऊपर से खींचा एचटी तार, कभी भी हो सकता है हादसा

विज्ञापन
एनएच-31 बैरिया के चिरइया मोड़ पर सड़क को पार करता हाईटेंशन तार।संवाद
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र में बार-बार बिजली तारों के कारण हो रहे हादसों के बावजूद विद्युत निगम की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चिरैयामोड़ से देवराज ब्रह्म मोड़ तक खींची जा रही 33 केवी लाइन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि मानकों की अनदेखी कर लाइन खींची जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर सबसे नीचे एलटी लाइन, उसके ऊपर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन और सबसे ऊपर 33 हजार वोल्ट की नई हाईटेंशन लाइन खींची जा रही है। तीनों लाइनों के नीचे कहीं भी सुरक्षा गार्ड (गार्ड वायर/जाली) नहीं लगाया गया है। ऐसे में यदि किसी कारण से 33 केवी लाइन टूटकर 11 केवी लाइन पर गिर गई तो सैकड़ों ट्रांसफॉर्मर जल सकते हैं, घरों में आग लग सकती है।
विद्युत उपखंड के उपखंड अधिकारी हंसराज यादव ने बताया कि 11 केवी लाइन के ऊपर से 33 केवी लाइन खींचे जाने पर उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि संस्था के इंजीनियर मौके पर आए थे और अब वे क्या परिवर्तन करते हैं, यह देखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर सुरक्षा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें