फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 6 से 15 अप्रैल तक विशेष कैंप लगाकर होगी फार्मर रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायतों में 6 से 15 अप्रैल तक विशेष कैंप लगाया जाएगा। इसको लेकर रविवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। कहा कि अभियान की निगरानी के लिए जनपद स्तर, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। हर दो घंटे में प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंप की जानकारी पहले से ही ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधियों को दे दी जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, समस्त एसडीएम, समस्त बीडीओ, समस्त लेखपाल, उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
कैंप स्थल तक किसानों के लाने सहयोग करेंगे सफाई कर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसानों को कैंप स्थल तक लाने के लिए सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कोटेदारों का सहयोग लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने लेखपालों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिन किसानों के नाम खतौनी में गलत दर्ज हैं या अंश निर्धारण में त्रुटि है, उसे तुरंत ठीक कर लें। जिससे फॉर्मर रजिस्ट्री में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन गांवों में सबसे कम फॉर्मर रजिस्ट्री हुई है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। कहा कि इसी माह 100 प्रतिशत रजिस्ट्री पूर्ण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें