फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्रय केंद्रों पर फिर भींगा गेहूं, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लाख प्रयास के बावजूद जिले में क्रय केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है और किसान गेहूं को लेकर परेशान हैं। मंगलवार की रात व बुधवार की सुबह हुई हल्की बारिश के बाद कई केंद्रों पर किसानों के गेहूं भींग गए। कई किसानों ने किसी तरह बचाया तो कई किसान क्रय केंद्र से गेहूं को ठेले आदि से ले जाकर बाजारों में सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

नवानगर। भले ही सरकार गेहूं क्रय केंद्रों पर ऑल इज वेल की बात कर रही हो लेकिन यहां व्याप्त दुर्व्यवस्था की वजह से किसानों का सैकड़ों क्विंटल गेहूं बर्बाद हो गया है। आलम यह है कि क्षेत्रीय किसानों से खरीदा गया 2000 हजार क्विंटल गेहूं अभी भी बाहर पड़ा है। हालात यह है कि समय से खरीदारी न होने की वजह से आदमपुर निवासी वरुण तिवारी का करीब 30 क्विंटल गेहूं बारिश में भींगने से सड़ गया। लिहाजा विपणन अधिकारी प्रेमलता मिश्रा ने खरीदारी करने से मना कर दिया। किसान अनंत को अपना गेहूं औने पौने दामों में बुधवार को एक व्यापारी को बेचना पड़ा। यही स्थिति सीसोटर निवासी राजेश यादव की भी है। पिछले 10 दिनों से क्रय केंद्र पर जमे राजेश ने बताया कि 19 मई को टोकन मिला था पर आज तक खरीद नहीं हो पाई। ट्राली में रखा गेंहू बारिश में भींग गया है। सीसोटर निवासी रविन्द्र वर्मा ने बताया कि 12 मई को टोकने मिलने के बाद भी अब तक खरीदारी नहीं की गई है। किसान हरि भगवान चौबे ने बताया कि सरकार गेहूं खरीदारी के लक्ष्य पूरा होने की बात कह रही है लेकिन क्षेत्र में गेहूं की खरीदारी ना के बराबर है। बताया कि अगर खरीदारी समय पर नहीं की जाती है तो हम सभी किसान गेहूं क्रय केंद्र पर अपना गेहूं लाकर रख कर सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत विपणन अधिकारी प्रेमलता मिश्रा ने बताया कि खरीदारी का गेहूं गोदाम पर रखा हुआ है बार-बार वाहन के ठेकेदार से गेहूं को जिला मुख्यालय पहुंचाने की बात कही गई लेकिन ठेकेदार आनाकानी कर रहा है इसी वजह से यहां खरीदारी करने में दिक्कत आ रही है।
बेल्थरारोड। नगर के कृषि मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर धीमी गति से गेहूं की खरीदारी करने से किसान परेशान हैं। केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली पर लदे गेहूं को लेकर किसान डेरा जमाए हुए हैं। फिर भी उनके गेहूं की खरीदारी नहीं हो पा रही है। इसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसान अजय सिंह ने बताया कि केंद्र पर धीमी गति से गेहूं क्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक किसान से 50 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की जा रही है। जबकि बहुत से ऐसे काश्तकार हैं, जिनके पास गेहूं की मात्रा अधिक है। ऐसे में गेहूं क्रय करने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा देना चाहिए।
विज्ञापन

सिकंदरपुर। क्रय केंद्र पर खड़ी दर्जनों ट्रैक्टर व ट्राली पर लदे गेहूं बता रहा कि यह योजना कितना कारगार है। गांग किशोर निवासी रमावती देवी ने बताया कि 20 दिनों से टोकन लेने के बाद भी खरीदारी नही हो रही है। चतुरसंठी निवासी किसान शांति देवी ने कहा कि 40 दिन पहले मुझे टोकन मिल गया था उसके बाद भी लगातार हम क्रय केन्द्र का चक्कर लगा रहे हैं फिर भी मेरी खरीदारी नहीं हुई है। साधन सहकारी समिति नवानगर के प्रांगण में जगह नहीं होने के कारण उप जिला अधिकारी के आदेश पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवानगर को केंद्र बनाया गया है। नवानगर के सचिव रामायण यादव ने बताया कि आवश्यकता से अधिक लोग ट्राली लेकर गोदाम पर लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें