हाईटेंशन तार की जद में आने से मृतक दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी भोला मौर्य।फाइल फोटो, पर
लालगंज। बगीचे में सब्जी के लिए कटहल तोड़ने गए किसान भोला मौर्य (46) की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी भोला मौर्य सब्जी के लिए कटहल तोड़ने बगीचे में गए थे। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से बगीचे में गिर पड़े।
कुछ देर बाद किसी की नजर उन पर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी सोनबरसा ले गए। सूचना मिलने पर दोकटी पुलिस पहुंच गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।