फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के दीवानों को किया नमन

Tue, 18 Aug 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया शहीद दिवस पर मंगलवार को जंग-ए-आजादी के शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 18 अगस्त 1942 को बैरिया थाने में 19 लोगों को अंग्रेजों ने गोलियों से भून दिया था। उन्हीं के याद में हर साल स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन


शहीद दिवस के मौके पर विभिन्न दलों के नेता, समाजसेवी, सेनानी, भूतपूर्व सैनिक के साथ ही गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया। इस दौरान सर्वदलीय मंच के माध्यम से लोगों ने अपना विचार रखे।

परंपरा के मुताबिक थानाध्यक्ष सुरेश सिंह यादव ने सुबह सबसे पहले शहीदों का पूजन-अर्चन कर नमन किया। इसी के साथ शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन करने वालों का तांता पूरे दिन लगा रहा।
विज्ञापन


यूपी स्टेट एग्रो के चेयरमैन पं. तारकेश्वर पांडेय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बलिया के अधीक्षिका राधिका मिश्रा के नेतृत्व में सेनानी और उनके आश्रितों के अलावा पूर्व सैनिक सेवा परिषद के भूतपूर्व सैनिक संगठन के परशुराम ओझा ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्रनेता सहित अन्य गणमान्यों ने भी पुष्प अर्पित किए।

उधर सर्वदलीय मंच से भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि हम अपनी बात कहेंगे चाहे कोई बंदिश क्यों न हो। लोकतंत्र की यही असली पहचान है। अमर शहीद ने भी इस मुद्दे को लेकर अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी। इसी का परिणाम है कि आज भारत में लोकतंत्र फलफूल रहा है।

1957 में भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अभिव्यक्त का मामला उठाया था। सांसद भरत सिंह ने कहा कि जनता ने जो हम पर भरोसा किया है मिल बैठकर सुझाव के बाद समर्पण भवना के साथ विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें