फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए धरना पर परिवार

Mon, 29 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जगदीशपुर मुहल्ले में रास्ते के विवाद में प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ एक दलित परिवार कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठ गया। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी समस्या के संबंध में पहले ही सूचना दी थी, लेकिन प्रशासनिक अमले की उदासीनता के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


क्रमिक अनशन पर बैठी महिलाओं ने बताया कि चार वर्षों से उनका रास्ता बंद करा दिया गया है। मामले में कई बार थाने और पुलिस का चक्कर काटने के बाद भी न्याय नहीं मिला तो क्रमिक अनशन के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आगाह किया था।

मामले में करीब दस दिन पूर्व सूचना के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। इस मौके पर क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में शंकर राम रावत, लीलावती देवी, स्वप्रा कुमारी, धनपाल रावत, कशिश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें