भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व प्रदेश मंत्री प्रभुनाथ चौहान ने सपा सरकार के खिलाफ पहली जुलाई को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया। कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए अभी से जुट जाने की अपील की।
चौहान ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सांसद भरत सिंह ने कहा कि एक जुलाई को होने वाले धरना-प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। अखिलेश सरकार में आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट, छिनैती की घटनाओं ने जनता को झकझोर कर रख दिया है।
फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश की जनता सपा की भ्रष्टाचारी सरकार ने निजात पाना चाहती है। जिला प्रभारी मुन्ना दुबे ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान में लगे सभी बूथ प्रभारी गंभीरता से इस अभियान को लें।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कलेक्ट्रेट में होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले के हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से गोरक्ष प्रांत की मंत्री केतकी सिंह, अरविंद राय, संजय मिश्र, विनोद दुबे, माधव गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, नकुल चौबे, मनोज श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, सकलदीप राजभर, रंगनाथ मिश्र, भगवान पाठक, अनूप चौबे, नागेंद्र पांडेय, वशिष्ठ दत्त पांडेय, सूयबली राम, प्रमोद सिंह, रमाकांत पांडेय, आनंद स्वरूप शुक्ल, मारकंडेय सिंह आदि रहे।