फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र हत्याकांड में परिजन खुलासे से संतुष्ट नहीं : सांसद

विज्ञापन
बेल्थरारोड कस्बा निवासी मृतक ​शिक्षक देवेंद्र यादव के परिजनों से मिलकर ढांढस बधाते सलेमपुर सांस
विज्ञापन
चौकियामोड़। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार की देर शाम बेल्थरारोड नगर में स्थित दिवंगत प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रताप यादव के घर पहंुचा औश्र परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढाढ़स बंधाया। मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर सवाल भी उठाए। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि पीड़ित परिवार पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया है तो लूटी गई चेन को भी बरामद करना चाहिए था। सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि सपा इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसे उचित मंच के माध्यम से उठाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करेगी। कहा कि अपराधी भैंस चोरी, मोटर साइकिल समेत अन्य छोटी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे मामले में पुलिस की ओर से कोई रिकाॅर्ड न दर्ज किए जाने की वजह से अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है।
बेल्थरारोड के यादव नगर निवासी देवेंद्र प्रताप यादव की गत दिनों साहुनपुर प्राथमिक विद्यालय के करीब हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय घटित हुई जब वह एक महिला सहकर्मी के साथ स्कूल से लौट रहे थे। अपराधियों ने इनकी चेन और अंगूठी लूटने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था। सपा प्रतिनिधिमंडल में विधायक ज़ियाउद्दीन रिजवी, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, संतोष गर्ग, बीरबल राम, दशरथ यादव, आनंद यादव, रुद्र प्रताप यादव, सज्जन पासवान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें