फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति में लापरवाही, 1571 आवेदन अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति बड़ी संख्या में कॉलेज स्तर पर अटकी है। कक्षा 9 से 12 तक के कुल 2472 आवेदन में से अब तक केवल 901 को ही फॉरवर्ड किया गया है। 1571 आवेदन लंबित पड़े हैं। कॉलेजों की इस लापरवाही का खामियाजा गरीब और मेधावी छात्रों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार कक्षा नौवीं-दशवीं में 1302 आवेदन हुए थे। इनमें से 862 कॉलेजों द्वारा रिसीव किया गया। जबकि 797 का सत्यापन हुआ। केवल 489 ही फॉरवर्ड किए गए। इस तरह 813 आवेदन पेंडिंग रह गए। कक्षा 11वीं-12वीं में अध्ययनरत 1170 विद्यार्थियों ने छात्रवृति के लिए आवेदन किया। फॉरवर्ड सिर्फ 412 ही हो सके। शेष 758 आवेदन अब भी लंबित हैं।
सबसे ज्यादा लापरवाही मनियर के मान्यता इंटर कॉलेज में दिखी। जहां अकेले 96 आवेदन पेंडिंग हैं। इसी तरह गांधी इंटर कॉलेज में 70, द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया में 54, जीएमएएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड में 51, जीजीआईसी बलिया में 29 और नूरजहां एमजीआईसी सिकंदरपुर में 38 आवेदन अटके हैं।
विज्ञापन

वहीं कई संस्थानों ने तो छात्रों के आवेदन रिसीव तक नहीं किए। डीआईओएस देवेन्द्र कुमार गुप्त ने सभी विद्यालयों की सूची जारी करते हुए अपने स्तर से लंबित आवेदन सबमिट करने का निर्देश दिया है। काॅलजे स्तर की लापरवाही से छात्रवृत्ति को लेकर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें