फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परिजन सोते रहे, घर खंगाल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित एक घर में बृहस्पतिवार की रात घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया। रात में शौच करने उठे गृह स्वामी का बाहर से दरवाजा बंद था। तब जाकर इसकी जानकारी हो सकी। उन्होंने फोन से अपने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पड़ोसी ने देखा कि बाहर के दरवाजे की कुंडी में भी रस्सी बांध दी गई है। खोलकर जब अंदर पहुंचे तो सारे कमरों में बाहर से रस्सी बंधी थी। इसके बाद पुलिस को सुबह सूचना दी गई।
विज्ञापन

विनय कुमार सिंह रिटायर फौजी हैं। परिवार के लोग दो अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। देर रात पीछे से छत के सहारे चोर सीढ़ी के रास्ते घुसकर दोनों कमरों को बाहर से बंद कर दिए। अन्य कमरों में रखी अलमारी खोलकर उसमें रखा सारा समान सोने की अंगूठी, कंगन तथा चेन के साथ कीमती कपड़े और जमीन संबंधित कागजात भी लेते गए। विनय सिंह ने बताया कि इसके पूर्व भी चोर उनके घर में घुस कर चोरी का प्रयास कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह अपने दलबल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। नए साल के पहले दिन चोर पूर्वांचल बैंक पचखोरा का ताला काट कर कैश बॉक्स तक पहुंचने में कामयाब हो गए थे। हालांकि पुलिस की सक्रियता से घटना को अंजाम नहीं दे पाए। अभी पुलिस उसे सुलझाने में ही लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें