फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीएमओ कार्यालय के बगल में स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चे की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस डॉक्टर को लेकर ओक्डेनगंज चौकी पर चली गई।
विज्ञापन

शहर के भृगु आश्रम निवासी हरिशंकर गुप्ता की पत्नी रेखा गुप्ता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएमओ कार्यालय के बगल स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद हालत गंभीर बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। घरवालों का आरोप है कि बिना जांच कराए ही चिकित्सक ने ऑपरेशन कर दिया, जिसमे बच्चे की मौत हो गई।
तीन बेटियों के बाद बेटा होने के बाद उसकी मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया।
पिता हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन के पहले बच्चा ठीक होने की बात चिकित्सक ने कही थी। गलत ऑपरेशन के कारण बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों ने चिकित्सक की घेराबंदी कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस चिकित्सक को लेकर चौकी चली गए। हरिशंकर ने अस्पताल प्रशासन व चिकित्सक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है, मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें