फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल हुए विद्यार्थियों को मिलेगा एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के बाद अब 10वीं के प्राइवेट परीक्षार्थी के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। छात्र दो दिसंबर से बिना विलंब शुल्क के 20 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से 2016 से 2020 तक के अनुत्तीर्ण छात्र को परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया है। इसके अलावा 2021 के कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट, अतिरिक्त विषय आदि के लिए हो रही परीक्षाओं में भी ऐसे छात्र शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में बोर्ड का आदेश जिले के स्कूलों में पहुंच गया है। आदेश के मुताबिक जो छात्र 2016 में बारहवीं या दसवीं में फेल हो गए थे, वे भी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। बोर्ड की ओर से छात्र हित में यह मौका दिया जा रहा है। 2020 और 2021 बैच के छात्र अतिरिक्त विषय के लिए परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं 20 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के प्राइवेट विद्यार्थी फॉर्म भर सकेंगे। 21 से 30 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। पांच विषयों के लिए परीक्षा शुल्क 1500 रुपये देना होगा। वहीं अतिरिक्त विषय के लिए प्रति विषय तीन सौ रुपये देने होंगे। विलंब शुल्क के तौर पर दो हजार रुपये प्रति परीक्षार्थी देना होगा।
प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा भरने से संबंधित निर्देश सीबीएसई बोर्ड द्वारा भेजा गया है, जिसके मुताबिक दो से 20 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क और 21 से 30 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ दसवीं और 12वीं के छात्र परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीसी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, सीबीएसई बोर्ड, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें