फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती के विरोध में एक्सईएन का घेराव

Tue, 30 Aug 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर में अघोषित  विद्युत कटौती तथा रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की  मांग को लेकर रिपुंजय रमण पाठक के नेतृ़त्व में मंगलवार को एक्सईएन का  घेराव किया। इस दौरान गायत्री नगर तथा रामदहिनपुरम के युवकों ने  विभागीय अफसरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन



नगर में बीते एक सप्ताह  से चल रही अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ युवाओं ने विद्युत वितरण  खंड द्वितीय के कार्यालय पर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। एक्सईएन का  घेराव करते हुए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। कहा कि  रामदहिनपुरम के गायत्री नगर कालोनी में सौ केवीए की ट्रांसफार्मर की जरूरत  है।

जर्जर हाईटेंशन तार जमीन से कुछ ही उपर लटके हुए है। जिससे जानमाल की  आशंका बनी रहती है। चेताया कि नगर की विद्युत आपूर्ति सुधार के साथ जर्जर  विद्युत खंभों को नहीं बदला गया तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य  होंगे। नगर के सभी फीडरों को रोस्टर के मुताबिक बीस घंटे की आपूर्ति किए  जाने की मांग की। इस मौके पर आनंद मोहन मिश्र, पप्पू सिंह, राहुल मिश्र,  दुर्गेश राय, सत्येद्र तिवारी, अविनाश पांडेय, राहुल राय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह के नेतृत्व का प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट मनोहर लाल से मिला। इस दौरान जिलाधिकारी के  नाम पत्रक सौंपकर जिला चिकित्सालय में 24 घंटे बिजली की जगह अघोषित कटौती न  किए जाने की मांग की। पत्रक में उल्लेख किया गया है कि पिछले कई वर्षो से  जिला चिकित्सालय में शासन के निर्देश के अनुरूप 24 घंटे की बिजली आपूर्ति  शुरू कराई गई थी।

लेकिन विभाग के आलाधिकारियों एवं जेई की लापरवाही से जिला  चिकित्सालय को मात्र दस से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। बार- बार शिकायत  के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों मूकदर्शक बनी हुई है। इससे मरीजों पर  दोहरी मार पड़ रही है। 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि अगर समय  रहते विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं की गई तो हम आरपार की लड़ाई लडने के  लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर टीडी कालेज के छात्रनेता राघवेंद्र प्रताप  ङ्क्षसह गोलू, संतोष सिंह, रामप्रकाश यादव, सर्वजीत यादव, निहाल सिंह,  अविनाश, कर्ण प्रताप सिंह, कृष्णमोहन यादव, आशुतोष ङ्क्षसह आदि उपस्थित  रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें