फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकलोल बबुआ ने किया सबको लोटपोट

Mon, 01 Feb 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मिड्ढा गांव स्थित दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान जहां छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं बकलोल बबुआ एकांकी देख अभिभावक लोटपोट हो गए।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सीएमओ पीके सिंह ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की और छात्रों ने स्वागत गीत गाया। विद्यार्थियों ने इती सी हंसी, इती सी खुशी और मै हूं बंका पहाडि़या, तू मेरे संग तो चल

तो सही.. जैसे गीतों पर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।  इसी क्रम में मास्टर अनमोल और मास्टर अयान ने अलग-आलग एकल नृत्यों से लोगों के दिल में जगह बना ली। छात्राओं ने पिंगा निपोरी, पिंगा निपोरी, ऐसा
विज्ञापन


देश है मेरा  इसके बाद छात्राओं ने राजस्थानी गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करते हुए छात्राओं ने अपनी बहादुरी दिखाई। अगले जनम हमें बिटिया ना कीजो.. गीत से भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। बकलोल बबुआ नाम एकांकी से दहेज प्रथा पर प्रहार किया गया और उसे देख लोग हंसते-हसंते लोटपोट हो गए।
 मुख्य अतिथि ने कहा कि  पढ़ाई में अव्वल रहने के लिए सेहत का बेहतर होना भी जरूरी है। लिहाजा हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, गीत-संगीत पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रबंधक शाहीद खां ने कहा कि मुकाम पाने के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी है। डा. एमटी खान, शाहीन अख्तर, इमरान खां, अनवर, भुवन यादव, तारिक, नसीम अहमद, सुनील आदि की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में सत्यजीत दूबे, कृष्णानंद चौधरी, देवब्रत उपाध्याय, कृष्णानंद चौधरी, श्वेता, नेहा, ब्यूटी, सृष्टि, अलीना, शबनम, इकरा, हर्षिता, आदित्यांश, राहुल, अंजली का प्रदर्शन सराहनीय रहा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें