हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने को पुलिस ने प्रेमी पर खुलासा कर दिया। जिससे गलत ठहराते हुए आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान मार्च निकाल कर कलेक्ट्रेट के चारो तरफ भ्रमण के बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रकारण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
डीएम को सौंपे पत्रक में कहा गया कि छात्रा की हत्या अकेले कोई व्यक्ति नहीं कर सकता है। इस मामले का खुलासा पुलिस ने गुड वर्क दिखाने के लिए जल्दबाजी में कर दिया है।
कहा कि जिले में हो रहे अपराधों पर रोक लगाने, संगीन धाराओं में आरोपित अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने, किसी भी मजदूर किसान की हत्या में उनके परिवार को 50 लाख रुपये देने के साथ ही रजौली गांव के किसान नंद किशोर यादव के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
कहा कि छात्रा के परिवार के सदस्यों को भी 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। आप के जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि राजेश साहनी पहले से चिह्नित अपराधी था। अपराधियों को गलत पते पर सिम उपलब्ध कराता था। उसका पुलिस से गहरा संबंध था।
पुलिस को पता है कि राजेश साहनी के गिरोह में छात्रा की हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। सुशांत राज भारत ने कहा कि जिले में अपराधी और पुलिस का गठबंधन है। इससे प्रदेश के मुखिया भलीभांति वाकिफ हैं।
इस मौके पर तेजनारायण, डा. प्रदीप, राजेश्वर तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, बलराम राव, मुकेश पांडेय, शक्ति सिंह, विशाल, दुर्गेश आदि शामिल रहे।
भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि हल्दी के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ बलात्कार तथा उसकी निर्मम हत्या के मामले में एक आरोपी के अलावा अन्य का भी हाथ है। इस पर पुलिस पर्दा डाल रही है। यह घटना दिल्ली के निर्भयाकांड से कम नहीं है।
पूर्व विधायक ने कहा कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अगर मामले का सही खुलासा न किए जाने से नाराज पूर्व विधायक ने दो फरवरी को कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पूर्व विधायक की अगुवाई में गुरुवार को सायंकाल हल्दी के भरसौंता चट्टी जनसभा व प्रदर्शन किया गया था। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे।
....