फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खतौनी में नाम चढ़ाने के लिए पांच साल में भी सुनवाई नहीं हुई

विज्ञापन
बैरिया थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश
विज्ञापन
बलिया/बैरिया/ नरही। थाना नरही में समाधान दिवस पर शाहपुर बभनौली गांव निवासी राजकुमार पांडेय ने बताया कि एक भाई का नाम खतौनी में चढ़ाने के लिए पांच साल से सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हम छह भाई हैं, एक भाई अजय पांडेय का निधन हो चुका है। रामकुमार पांडेय का नाम शाहपुर मौजा की खतौनी में नहीं चढ़ा है।
इस नाम को दर्ज कराने के लिए पांच साल से कानूनगो-लेखपाल का चक्कर काट रहा हूं लेकिन नाम नहीं दर्ज हो रहा है। हर बार राजस्कर्मी तारीख देते हैं लेकिन काम नहीं करते हैं।
सीओ सदर अक्षय कुमार कानूनगो नरेंद्र बहादुर व थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह मौजूद रहे। पांच मामले आए लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका। बैरिया थाने में राजस्व अधिकारी के नहीं पहुंचने से फरियादियों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

कुल 12 लोग फरियाद लेकर पहुंचे। 10 भूमि विवाद से संबंधित थे। एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। रामचंद्र यादव निवासी बैजनाथपुर ने बताया कि विपक्षी खेत में जुताई से रोक रहे हैं। अशोक कुमार निवासी चांदपुर, महावीर सिंह निवासी इब्राहिमाबाद, बैजनाथ निवासी मिश्र के हाता, निर्मल सिंह निवासी श्रीनगर सहित 12 लोगों ने अपने मामले प्रस्तुत किए। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश मिश्र ने अध्यक्षता की। राजस्व निरीक्षक रमेश वर्मा, उपनिरीक्षक राजधर यादव आदि मौजूद थे।
पूर में पकड़ी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में सुनवाई की गई। हल्का लेखपाल ने संबंधित मामलों की जानकारी ली। कुछ मामलों में आपसी सहमति बनने के बाद निस्तारण की दिशा में कार्रवाई की गई, जबकि कुछ प्रकरणों में अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें