फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक होगी परिवर्तन यात्रा

Fri, 04 Nov 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के  प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा के लिए तैयारी बैठक शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की अगुवाई में टाउन हॉल के सभागार में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन  ने कहा कि सूबे में परिवर्तन की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर है। बलिया के वीर सपूतों ने देश की आजादी में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में बलिया में होने वाली परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन


 
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सभी 14 गटनायकों के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता जनपद के प्रत्येक बूथों पर जाकर  परिवर्तन यात्रा के लिए लोगों से निवेदन करेंगे। कहा कि प्रदेश की सरकार को  बदलने के लिए यह रैली मिल का पत्थर साबित होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व  में देश में एक अच्छी सरकार कार्य कर रही है।

जिसकी बदौलत यह कहा जा सकता  है कि आगामी विस चुनाव में हमारी सरकार बनेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद  शंकर दूबे ने भी परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।  बैठक में संगठन महामंत्री शिवकुमार पाठक, देवेंद्र सिंह, त्रयंबक नाथ  त्रिपाठी, विनोद राय, सांसद शिवप्रताप शुक्ला, सांसद भरत सिंह, सांसद  रवींद्र कुशवाहा, विधायक उपेंद्र तिवारी, आलोक सिंह, पीयूष चौबे, अश्वनी  सिंह, ओमकार चंद्र सोनी, सुमीत मिश्र, रंजीत कसेरा, अजय यादव, गोपाल राय,  प्रशांत राय उपस्थित रहे। संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरूण सिंह बंटू ने  किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें