फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने संक्रमण से बचाव को बांटा मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय में सभासदों में मास्क, सैनिटाइजर और गमछा वितरित करते अधिशासी अधिकारी दिनेश क - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के क्रम में बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने नपा कर्मियों और सभासदों को मास्क, सैनिटाइजर और गमछा वितरित किया। इस दौरान ईओ ने कर्मचारियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही नगरवासियों को प्रत्येक आधे घंटे बाद हाथों की साबुन ो धुलाई करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बताया कि नगर क्षेत्र को सैनिटाइज करने के लिए शहर के पच्चीसों वार्ड में लगातार एंटी लारवा केमिकल का छिड़काव करने के साथ ही बकायदा फागिंग कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सोडियम हाइपो क्लाराइड का एक हजार लीटर का स्टाक रिर्जव रखा गया है। साथ ही एक हजार पीस मास्क और सैनिटाइजर भी सुरक्षित रखा गया है। जिसे आवश्यकतानुसार वितरित किया जायेगा। जबकि दो सौ पीस गमछा वितरित किया गया है और इतना ही गमछा स्टाक में है। इस दौरान सभासद अखिलेश सिंह झींगन, श्यामल उपाध्याय, सूर्य प्रकाश सिंह डब्लू, नपा कर्मी रविंद्र सिंह, भारत भूषण मिश्र, अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, प्रमोद चौरसिया, अनिल सिंह आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें