बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं की ओर से पौधरोपण किया गया। कई स्थानों पर गोष्ठियां हुईं जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और वनों के संरक्षण पर जोर दिया गया।
पर्यावरण दिवस पर टीडी कालेज परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में छात्रों पौधे रोपे। इस मौके पर अमित कुमार, रवि प्रकाश राय, निर्मल सिंह, विवेक शर्मा, अमर वर्मा, गौरव तिवारी, दिव्यांशु, आदि रहे। बाबा बालेश्वर नाथ सेवक दल की ओर से विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण किया। जिला चिकित्सालय परिसर में सीएमएस डॉ. बीपी सिंह, ईएनटी सर्जन डॉ. मिथिलेश सिंह, आर्थोसर्जन डॉ. आरडी राम, डॉ. रितेश सोनी के नेतृत्व में 12 पौधे रोपे गए। इस अवसर सीएमएस ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण आवश्यक है। इस मौके पर ऋषिकेश पांडेय, सुधीर सिंह, अमरेश बहादुर सिंह, विकास सिंह विक्की, प्रिंस कुमार, मुकेश गुप्ता, विवेक वर्मा मौजूद रहे। पर्यावरण दिवस पर दुबहर विकास खंड के सवरूबांध ग्रामसभा तथा बैजनाथ छपरा गांव में रमाशंकर तिवारी ने पौधरोपण किया।
जयप्रकाशनगर : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की ओर से घोषित सम्पूर्ण क्रांति दविस पर कर्णछपरा में लोकनायक सेवा संस्थान के संस्थापक व पूर्व जिलापंचायत सदस्य शैलेश सिंह ने फलदार पौधे लगाए।
बेरुआरबारी हास्पिटल और पुलिस चौकी में वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर 21 पौधे गए। इस मौके पर सछास नेता राना कुनाल सिंह, वन विभाग के रेंजर एसपी सिंह, भीम सिंह, प्रभुशंकर तिवारी, नीलू शुक्ला, विजय बहादुर पांडेय आदि रहे।
बेल्थरारोड : भोजपुरी लोक कल्याण परिषद की ओर से आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर बल दिया। परिषद के उपाध्यक्ष मनोज गुप्त प्यारे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेड़- पौधे हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। इस मौके पर अमित शर्मा, तेजबहादुर सर्राफ, संजय गुप्त, संतोष कुमार, अवधेश गुप्त आदि मौजूद रहे। बांसडीह: परशुराम ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष परशुराम ठाकुर की ओर से ग्यारह फलदार पौधे रोपे गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी दीप चंद्र, देश दीपक, राहुल ठाकुर, आकिब, अरुण, श्याम, सोनू मौजूद रहे।
हल्दी: क्षेत्र में सुभाष चंद्र मिश्र ने ग्रामीण युवाओं के साथ पौधरोपण किया। इस मौके पर पवित्र सिंह, ध्रुव पटेल, अर्चित राय,आनंद सिंह मौजूद रहे ।
-
सब्जी उत्पादक किसान सम्मानित
बेरूआरबारी। बसंतपुर स्थित पंडित की फुलवारी में विवेकानंद सेवा समिति की ओर से पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी हुई। इसका उद्घाटन डॉ. एम ईलियास ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी (पूर्वी जोन) की प्रदेश सचिव पूनम पांडेय ने फलों एवं सब्जियों की खेती करने वाले 75 वर्षीय कृषक चमन तुरैहा को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह, बबलू सिंह, रोली पांडेय, रुचि पांडेय, रिंकू पांडेय, रमेश वर्मा, राजनारायण चौरसिया, अवध पासवान, कन्हैया तुरैहा, जयराम राजभर, मुन्ना तुरैहा, डॉ. विजया नंद मौजूद रहे।
निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
रतसर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जनऊपुर में जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर की ओर से समय और प्रकृति विषयक निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों को गांव निवासी पर्यावरणविद सुबेदार बब्बन पांडेय ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण के प्रति सचेत रहने को प्रेरित करता है और हमें प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित प्रयोग करने की सीख भी देता है। परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष सक्षम पांडेय ने कहा कि पूरे विश्व में विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन होने से पर्यावरण असंतुलित हो गया है जिसके कारण मौसम का चक्र भी प्रभावित है। इस मौके पर निर्झर के अध्यक्ष डा.धनेश पांडेय, डा मानवेंद्र पांडेय, धनेश प्रजापति, मुकेश व्यास, योगेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।