फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहर में सुबह आठ बजे से 15 घंटे के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
नगर मेें लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
बलिया। दशहरा पर सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत शहर में सुबह 8 बजे से 15 घंटे के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

इससे शहर में ई-रिक्शा के संचालन के लिए भी मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यह व्यवस्था 20 अक्तूबर रात तक प्रभावी रहेगी।
शहर में प्रवेश करने वाले तीनों प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सख्त रहेगी। इसकी जानकारी यातायात निरीक्षक अनवर अली ने दी। उन्होंने बताया कि बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को दुबहड़ थाने के पास रोका जाएगा।
नरही और फेफना जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए गड़वार के त्रिकालपुर तिराहे से अपने गंतव्य तक जाएंगे। रेवती, सहतवार और बांसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बांसडीह रोड थाने के पास रोका जाएगा।
विज्ञापन

नरही, रसड़ा और फेफना जाने वाले वाहन सुखपुरा और गड़वार के त्रिकालपुर तिराहे से होकर जाएंगे। सिकंदरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जाएगा। इसके बाद बदलने हुए रूट और डायवर्जन के हिसाब से रवाना किया जाएगा। बैरिया जाने वाले वाहन सुखपुरा, बांसडीह होकर जाएंगे। वहीं, नरही और फेफना जाने वाले वाहनों को सुखपुरा और गड़वार के त्रिकालपुर तिराहे से होकर जाना होगा। रसड़ा और नरही की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहे के पास रोका जाएगा।
बैरिया जाने वाले वाहन गड़वार के त्रिकालपुर तिराहे से सुखपुरा, बांसडीह होकर जाएंगे। गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसंडा के पास रोका जाएगा। हल्दीपुर और बैरिया जाने वाले वाहन गड़वार से सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार के रास्ते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें