फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के बसुधरपाह चौकी अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की भोर में एक महिला से घर में घुसकर छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। महिला के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि शुक्रवार की भोर में अभिलाष गुप्ता घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी को पकड़कर बसुधरपाह पुलिस चौकी लेकर गई। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें