फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन के विवाद में जहर देकर हत्या का आरोप, दो हिरासत में

विज्ञापन
रसड़ा कस्बा के वार्ड नंबर चार पंचमंदिर निवासी मृतक विश्वजीत सिंह। फाइल फोटो, परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के इमामिया स्कूल के समीप विश्वजीत सिंह (35) बेहोशी की हालत में मिले। सूचना पर पहुंचे परिजन मऊ लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
नगर के वार्ड नंबर चार पंच मंदिर निवासी विश्वजीत बृहस्पतिवार की शाम को अपने ट्यूबवेल पर गए हुए थे। करीब साढ़े आठ बजे उनके पिता रणधीर सिंह ट्यूबवेल पर जा रहे थे। उसी दौरान किसी ने बताया कि विश्वजीत इमामिया स्कूल के पास सड़क पर गिरे हुए हैं। रणधीर सिंह माैके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्हें मऊ लेकर इलाज के लिए जाते समय ही रास्ते में मौत हो गई।
परिजन विश्वजीत के शव को लेकर कोतवाली पहुंचे। पिता रणधीर सिंह ने जमीन विवाद में जहर देकर हत्या का आरोप दो लोगों पर लगाया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस बाबत सीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि तहरीर पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें