फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में चोरी करने घुसे युवक को मिली शराब, पीकर वहीं लुढ़का, सुबह घरवालों ने देखा तो बुलाई पुलिस

Tue, 29 Mar 2022 09:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह चोरी करने घर में घुसा था लेकिन, शराब मिलने के बाद वह वहीं पीने लगा। उसने कोई सामान नहीं चुराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बेला गांव में चोरी के लिए घर में घुसा युवक आलमारी में शराब मिलने पर खुद को रोक न सका और बोतल खाली कर दी। इसके बाद ज्यादा नशा होने के कारण वहीं लुढ़क गया। सुबह मामले की जानकारी होने पर घर वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


रघुनाथपुर बेला गांव में रविवार की रात चंदन गुप्ता के घर में देर रात एक युवक चोरी के लिए घुसा। इसी दौरान आलमारी में उसे बोतल में अंग्रेजी शराब दिखी। इस पर वह खुद को रोक नहीं सका और आंगन में बैठकर पीने लगा। कुछ देर में उसने बोतल खाली कर दी, लेकिन नशा अधिक होने के कारण वहीं लुढ़क गया।

सुबह जब घर वाले उठे तो आंगन में युवक को नशे में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। होश में आने के बाद युवक की पहचान दीपक शाह निवासी जगदीशपुर, जिला भोजपुर, बिहार के रूप में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह चोरी करने घर में घुसा था लेकिन, शराब मिलने के बाद वह वहीं पीने लगा। उसने कोई सामान नहीं चुराया है। इस बाबत थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ चंदन गुप्ता की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें