फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत

Wed, 06 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के पास मंगलवार को देर रात एक ट्रक को ओवरटेक करते समय कार सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में जा भिड़ी।  हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। उधर हादसे में दो मौतों की खबर मिलते ही गांव से दर्जनों लोग घटना स्थल तथा जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


रसड़ा कस्बा के पानी टंकी रोड निवासी रौशन सिंह (35), अंशू  वर्मा (27) एवं वेद प्रकाश सिंह (25) अपने दोस्त शंकर वर्मा को बलिया रेलवे  स्टेशन पर कार से छोड़ने आए थे। दोस्त को स्टेशन छोड़ने के बाद वे वापस रसड़ा जा रहे थे। करीब 11 बजे फेफना थाने के वायना गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने में वे सड़क किनारे पहले से खड़ी दूसरी ट्रक से जा भिड़े।

इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने भी कार से जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में अंशू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि रौशन सिंह तथा वेद प्रकाश सिंह को आस-पास के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रौशन की  हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 वाराणसी में उपचार के दौरान रौशन की भी मौत हो गई। जबकि वेद प्रकाश की हालत नाजुक देख  चिकित्सकों ने बुधवार को वाराणसी भेज दिया। उधर पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। हादसे के बाद यह खबर जब मृतकों के गांव पहुंची घर में रूदन-क्रंदन आरंभ हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें