फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण, निगरानी के लिए लगाया पुलिस का पहरा

विज्ञापन
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा के समीन बने जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने संचालित हो रही सब्जी मंडी - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शहर के विशुनीपुर मोहल्ला में अगले माह से आरंभ होने वाले जिला व सत्र न्यायालय के विस्तार पटल के रास्ते पर हुए अतिक्रमण को मंगलवार को नगर पालिका व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटवाया। चित्तू पांडेय चौराहा से लगायत पानी टंकी चौराहा तक चले अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान ओवरब्रिज के नीचे लगने वाली सब्जी मंडी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीम के आने से पहले ही दुकानदार अपना सामान समेट कर मौके से खिसकते दिखें। हालांकि इक्का- दुक्कादुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस व पीएसी के आगे उनकी एक ना चलीं।अतिक्रमण हटाने के बाद मौके पर दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कारवाई करेंगे।
विज्ञापन

काफी दिनों से ठप पड़े अतिक्रमणरोधी अभियान के एक बार फिर शुरु होने से अतिक्रमणकारी खौफजदा है। विशेष अभियान के दौरान जिला प्रशासन व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने ओवरब्रिज के नीचे दोनो तरफ अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कई मकानों पर अवैध कब्जारियों के खिलाफ टीम ने अभियान चलाया। ओवरब्रिज के नीचे स्थित सार्वजनिक शौचालय के बगल में स्थित एक मकान पर लाखों रुपये टैक्स बकाया होने की सूचना पर टीम ने दो दिन के अंदर भवन खाली करने की चेतावनी दी। टीम में नगर मजिस्ट्रेट के अलावा सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी , टीएसआई विश्वदीप सिंह, शहर कोतवाल समेत बड़ी तादाद में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें