लोकायुक्त और राज्यपाल द्वारा उमाशंकर सिंह की विधायकी निरस्त किए जाने के विरोध में बसपाइयों ने रविवार को थाने के सामने त्रिमुहानी पर लोकायुक्त और राज्यपाल का पुतला दहन किया।
इसके पूर्व, प्रतीकात्मक पुतला को लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया गया। पुतला फूंकने वालों में अभिमन्यु सिंह, जन बहादुर सिंह, रमेश सिंह, शंभू सिंह, लाल साहब सिंह, सुनील सिंह, खरग बहादुर, डिंपू, इस्तियाख, रामचंद्र राम, सत्यदेव सिंह, बलिराम वर्मा, शिवजी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की विधानसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने से नाराज बसपाजनों ने रविवार को मटिहीं तथा छात्रों ने नरांव चट्टी पर लोकायुक्त और राज्यपाल का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान राज्यपाल को हटाने की मांग की।
मुन्ना मौर्य के नेतृत्व में बसपाजनों ने नरांव चट्टी पर राज्यपाल और लोकायुक्त का पुतला दहन किया। वहीं मटिहीं चट्टी पर राजू सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर बसपा नेता राजू सिंह ने कहा कि जब तक विधायक को न्याय नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा।
उधर, नरांव चट्टी पर छात्रनेता अरविंद सिंह ने पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रधान रामजी सिंह, कुबेर सिंह, बब्लू पांडेय, राकेश सिंह बब्लू, सुधीर सिंह, ओमप्रकाश, खरपत्तू राजभर, शिवपर्सन राम, छोटेलाल, नारायण ठाकुर, रामधनी, शिवधनी, तेजू सिंह, संतोष राम शामिल आदि रहे।